अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में आज से तीन दिवसीय प्रकाश पर्व का होगा आगाज

DNB Bharat

 

600 श्रद्धालु प्रकाश पर्व में शिरकत करने पर पहुंचे राजगीर, 400 प्रवासी के आने की संभावना।

डीएनबी भारत डेस्क 

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर बिहार में आज से प्रकाश पर्व का आगाज होने जा रहा है। गौरतलब है कि अब तक 600 श्रद्धालु इस प्रकाश पर में शिरकत करने के लिए आ चुके हैं जबकि 400 प्रवासी के आने की संभावना जताई जा रही है।

- Sponsored Ads-

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में आज से तीन दिवसीय प्रकाश पर्व का होगा आगाज 2

राजगीर में शुरू हो रहे तीन दिवसीय 554 वें प्रकाश पर्व की सारी तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आवासन स्थल से गुरुद्वारा एवं अन्य जगह पर लाने के लिए 135 ई रिक्शा का निशुल्क परिचालन भी किया जा रहा है साथ ही 50 ई रिक्शा को रिजर्व रखा गया है।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में आज से तीन दिवसीय प्रकाश पर्व का होगा आगाज 3

सभी आवासन स्थल पर हेल्पडेस्क 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। गुरुद्वारा के सामने ही जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। जो 24 घंटे तक रहेगा। वहीं इस संबंध में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि सभी आवासन स्थल सहित कुल 12 स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाया गया है। जिसमें अभी तक 300 से अधिक लोगों का समान इलाज किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में आज से तीन दिवसीय प्रकाश पर्व का होगा आगाज 4

विधि व्यवस्था को लेकर 14 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जिसकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से लगातार की जा रही है। इसके साथ अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि एवं महानिदेशक पटना प्रक्षेत्र राकेश राठी ने प्रकाश उत्सव के लेकर निरीक्षण कर चुके हैं।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article