बेगूसराय में चर्चित राहुल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा, एक नाबालिक सहित दो अपराधी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में चर्चित राहुल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है।  मामले में पुलिस ने एक नाबालिक सहित दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद किया है।  बताते चले की फुलवड़िया थानान्तर्गत बारो भिट्ठा वार्ड 26 में राहुल कुमार को गोली मारकर हत्या कर दिया था।  हत्या के मामलें में निरंजन यादव के द्वारा दिए गए आवेदन पर फुलवरिया थाने के पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया था।

बेगूसराय में चर्चित राहुल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा, एक नाबालिक सहित दो अपराधी को किया गिरफ्तार 2पुलिस के द्वारा तकनीकी अनुसंधान के तहत एक नाबालिक समेत दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान नाबालिक युवक के द्वारा बताया गया की घटना  होने के बाद हथियार अपने भाई मंजेश कुमार को दिए है। पुलिस टीम के द्वारा पकड़ाये व्यक्तियों के निशानदेही पर मंजेश कुमार के घर पर भी पुलिस ने छापेमारी कर मंजेश कुमार को 02 अन्य युवको के साथ पकड़ा गया। विधिवत तलाशी में मंजेश कुमार के घर से 01 देशी पिस्टल जिसे अनलोड करने पर 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

बेगूसराय में चर्चित राहुल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा, एक नाबालिक सहित दो अपराधी को किया गिरफ्तार 3बरामद अवैध हथियार एवं कारतूस को विधिवत जप्त किया गया। तथा पूछताछ करने पर पकड़ाये सभी व्यक्तियों ने घटना करने में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया। तत्पश्चात पकड़ाए 02 अपराधकर्मियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा अन्य 03 नाबालिक युवकों को निरूद्ध करते हुए विधिसम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।  बताते चले की गेम खेलने के दौरान दो दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इसी से नाराज होकर एक दोस्त ने राहुल कुमार को गोली मार कर हत्या कर दी थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article