चंदन कुमार शर्मा हत्या कांड का बेगूसराय पुलिस ने किया खुलासा, चाची के साथ अवैध संबंध के कारण हुई हत्या

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में 11 मई को हुए हत्याकांड का खुलासा होते ही एक तरफ जहां पुलिस सकते में है तो वहीं आम लोगों के बीच भी उक्त घटना चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल चाची से अवैध संबंध की वजह से चचेरे भतीजे ने ही चंदन कुमार शर्मा नामक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना चेड़िया बरियारपुर थाना क्षेत्र के  बांध के समीप की है।

पुलिस को 11 मई को सूचना मिला था कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव मक्के के खेत में पड़ा हुआ है और इसी सूचना के आधार पर चेड़िया बरियारपुर थाने की पुलिस ने उक्त स्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया था। उस वक्त शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। लेकिन बाद में शव की शिनाख्त सकरौली निवासी चंदन शर्मा के रूप में की गई। उक्त घटना के बाद पुलिस तकनीकी अनुसंधान एवं अन्य तरह से मामले की जांच में जुट गई।

चंदन कुमार शर्मा हत्या कांड का बेगूसराय पुलिस ने किया खुलासा, चाची के साथ अवैध संबंध के कारण हुई हत्या 2तत्पश्चात पुलिस ने संदेह के आधार पर चंदन शर्मा के चचेरे भतीजे छोटू शर्मा को हिरासत में लिया और कराई से पूछताछ करने पर छोटू शर्मा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया । पुलिस ने बताया कि छोटू शर्मा का चंदन शर्मा की पत्नी से अवैध संबंध चल रहा था और इस बात की जानकारी चंदन शर्मा को भी हो गई थी और वह इस बात का विरोध कर रहा था। इसी वजह से छोटू शर्मा ने सकरौली निवासी  अपने मित्र विपुल कुमार के सहयोग से पहले चंदन शर्मा को मकई के खेत में बुलाया तथा उसको गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article