बेगूसराय पुलिस को मिली सफलता,गांजा के साथ एक महिला समेत चार गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी जहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने के दौरान अंतरराज्य जिला गांजा तस्कर को भारी मात्रा में गांजा के साथ एक महिला समेत चार गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।उस गांजा तस्कर के पास से भारी मात्रा में गांजा एवं 17 हजार रुपया और दो चार चक्का वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है।

बेगूसराय पुलिस को मिली सफलता,गांजा के साथ एक महिला समेत चार गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार 2यह करवाई खोदवांदपुर थाने के पुलिस ने दौलतपुर पेट्रोल पंप के पास से की है। इस घटना के संबंध में मंझौल डीएसपी नवीन कुमार ने बताया है कि आज एक गुप्त सूचना मिली कि दो चार चक्का वाहन गाड़ी से भारी मात्रा में गांजा लेकर नेपाल से बेगूसराय की ओर जा रहा है।इसी सूचना के आधार पर दौलतपुर पेट्रोल पंप के पास पुलिस के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया। उसे छापेमारी के तहत दो गाड़ी की जब तलाशी ली गई तो उसे दोनों गाड़ी में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। उन्होंने बताया है कि यह नेपाल से गांजा लेकर बेगूसराय की ओर आ रहा था।

बेगूसराय पुलिस को मिली सफलता,गांजा के साथ एक महिला समेत चार गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार 3और बेगूसराय में ही इस बड़ी खेत को उतर जाता। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक महिला समेत चार गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया है कि सभी गांजा तस्कर अंतरराज्य जिला से जुड़ा हुआ सरगना है। उन्होंने बताया कि गांजा तस्कर की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रहने वाले मनीष कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार सिंह एवं राकेश कुमार और महिला पूनम देवी के रूप में की गई है। हालांकि गंज का कीमत 30 लाख से अधिक बताई जा रही है।

Share This Article