नालंदा: चौकीदार पर हुए गोलीबारी का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक देशी पिस्तौल एक जिंदा कारतूस लोहे का कटर के साथ आरोपी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा पुलिस ने चौकीदार पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी मोहम्मद फैयाज उर्फ झोझा को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद फैयाज उर्फ झोझा लहेरी थाना क्षेत्र के कोना सराय निवासी मोहम्मद रियाज के पुत्र है।

नालंदा: चौकीदार पर हुए गोलीबारी का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक देशी पिस्तौल एक जिंदा कारतूस लोहे का कटर के साथ आरोपी गिरफ्तार 2पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, लोहे का कटर, लोहे का रॉड, एक पेचकस, घटना के समय पहने गए कपड़े, और बैंक गेट के पास लगी ग्रिल का टूटा हुआ ताला बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले का उद्भेदन किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

नालंदा: चौकीदार पर हुए गोलीबारी का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक देशी पिस्तौल एक जिंदा कारतूस लोहे का कटर के साथ आरोपी गिरफ्तार 3 इस घटना में शामिल अन्य चार आरोपियों की पहचान हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अधीक्षक ने बताया कि एक बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से यह सभी बाजार में इकट्ठा हुए थे।जिनके मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article