बेगूसराय नर्सिंग छात्र हत्याकांड का खुलासा: प्रेमिका की छोटी बहन ने रची थी मौत की साजिश; प्रिंस ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर पहले लाठियों से पीटा, फिर मार दी गोली

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में चर्चित बीएससी नर्सिंग छात्र हत्याकांड का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में प्रेम प्रसंग की कहानी सामने आई है। पुलिस ने मृतक की प्रेमिका की छोटी बहन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि 1 फरवरी को खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में बीएससी नर्सिंग के छात्र प्रियांशु राज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

- Sponsored Ads-

एसपी ने बताया कि घटना के बाद घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई गई।इसके बाद टेक्निकल अनुसंधान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले की परत-दर-परत जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मृतक प्रियांशु राज का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 1 फरवरी की सुबह प्रियांशु राज अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था।वहीं से वह अपनी प्रेमिका को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने घर ले जा रहा था। इसी दौरान प्रेमिका की छोटी बहन ने इस बात की सूचना प्रिंस कुमार को दे दी।

बेगूसराय नर्सिंग छात्र हत्याकांड का खुलासा: प्रेमिका की छोटी बहन ने रची थी मौत की साजिश; प्रिंस ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर पहले लाठियों से पीटा, फिर मार दी गोली 2इसके बाद प्रिंस कुमार ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गांव के ही रास्ते में प्रियांशु राज को घेर लिया। पुलिस के अनुसार,पहले प्रियांशु राज को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर अधमरा किया गया और फिर उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।एसपी मनीष ने बताया कि प्रियांशु राज और प्रिंस कुमार के बीच कुछ महीने पहले भी गांव में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि उस वक्त गांव के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था। लेकिन बाद में यह विवाद प्रेम प्रसंग को लेकर फिर से उभर आया।पुलिस के मुताबिक,प्रिंस कुमार खुद भी प्रियांशु राज की प्रेमिका की छोटी बहन से प्रेम करता था।इसी बात को लेकर दोनों के बीच दुश्मनी और बढ़ गई।

बेगूसराय नर्सिंग छात्र हत्याकांड का खुलासा: प्रेमिका की छोटी बहन ने रची थी मौत की साजिश; प्रिंस ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर पहले लाठियों से पीटा, फिर मार दी गोली 3बदला लेने की नीयत से प्रिंस कुमार ने प्रेमिका की छोटी बहन के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची। और जब प्रियांशु राज अपनी प्रेमिका को लेकर घर लौट रहा था,तभी उसे मौत के घाट उतार दिया गया।आपको बता दें कि प्रियांशु राज दरभंगा में रहकर बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। हाल ही में वह परीक्षा देकर पटना से अपने गांव लौटा था।इसी दौरान प्रेमिका से मिलने जाना उसकी जान पर भारी पड़ गया फिलहाल पुलिस ने प्रेमिका की छोटी बहन समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार, मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। गिरफ्तार सभी आरोपी की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रिंस कुमार एवं गोलू कुमार और राजा कुमार के रूप में हुई है।

Share This Article