जमीन को लेकर पहले हुआ था गोतिया से विवाद, आरोपियों के घर पर किया पथराव, दीपनगर थाना क्षेत्र के लखारावाँ की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा। दीपनगर थाना क्षेत्र के लखरावा गांव में एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिला। शव की पहचान लखरावा गांव निवासी विनोद प्रसाद के 24 बर्षीय पुत्र सोनू कुमार है।
इस मामले परिवार के लोगो ने बताया की गोतिया के बीच 3 दिन पहले विवाद हुआ हुआ था उस दौरान भी मारपीट किया गया था उसके बाद जान मारने की धमकी दिया था। रविवार की शुबह घर से निकले उसके बाद गांव के खंदा स्थित झड़ी में लेजाकर मारपिट कर गला दबाकर हत्या कर दिया और उसके बाद नया रस्सी मांगकर पेड़ में लटका दिया।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियो के घर पर पथराव किया। घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर दो लोगो को हिरासत में लिया और मामले को शांत कराकर शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।
डीएनबी भारत डेस्क