शिक्षिका की असामयिक निधन से छात्र, छात्राओं समेत शिक्षकों में शोक

DNB Bharat Desk

वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 11 में अवस्थित अम्बेडकर नगर प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित पंचायत शिक्षिका रश्मि शर्मा की असामयिक निधन हो जाने की खबर मिलते ही शिक्षकों समेत विधालय के छात्र छात्राओं में शोक की लहर दौड़ गई।

- Sponsored Ads-

शिक्षिका की असामयिक निधन से छात्र, छात्राओं समेत शिक्षकों में शोक 2 विधालय के एच एम राम नरेश प्रसाद दिनकर के नेतृत्व में छात्र छात्राओं समेत शिक्षकों ने शोक सभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर प्राथना करते हुए दिनभर के लिए पठन पाठन के कार्यों को आज बुधवार के रोज स्थगित कर बच्चों को छुट्टी दे दिया गया।

शिक्षिका की असामयिक निधन से छात्र, छात्राओं समेत शिक्षकों में शोक 3मौके पर मौजूद शिक्षकों ने बताया कि वे मिलन सार और योग शिक्षिका के साथ बच्चों को पढ़ाने में कुशल थी। शिक्षकों ने बताया कि इधर कुछ माह से वे अस्वस्थ थे और दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में आज बुधवार को 8,29 बजे सुबह में उन्होंने अंतिम सांस ली वे लगभग 30 वर्ष की थीं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article