खगड़िया के चर्चित क्रिकेटर व जदयू के पूर्व प्रवक्ता अरविंद मोहन का निधन, जिलेभर में शोक की लहर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिले के खेल, सामाजिक और राजनीतिक जगत के चर्चित एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व, जाने-माने क्रिकेटर तथा जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन का  निधन हो गया। पटना स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। खेल प्रेमियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों में गहरा दुख व्याप्त है।

- Sponsored Ads-

खगड़िया के चर्चित क्रिकेटर व जदयू के पूर्व प्रवक्ता अरविंद मोहन का निधन, जिलेभर में शोक की लहर 2अरविंद मोहन लंबे समय तक जिले में क्रिकेट गतिविधियों का मजबूत चेहरा रहे। उन्होंने न केवल क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई, बल्कि सामाजिक सरोकारों और राजनीतिक सक्रियता के माध्यम से भी लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और मिलनसार व्यवहार के कारण वे हर वर्ग में बेहद लोकप्रिय थे।

खगड़िया के चर्चित क्रिकेटर व जदयू के पूर्व प्रवक्ता अरविंद मोहन का निधन, जिलेभर में शोक की लहर 3बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, सदर विधायक बबलू कुमार मंडल तथा अलौली विधायक रामचन्द्र सदा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अरविंद मोहन जिले में क्रिकेट जगत के एक सशक्त हस्ताक्षर थे। खेल के साथ-साथ जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान की।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article