मजदूर के साथ मारपीट को लेकर बरौनी रिफाइनरी गेट पर कम्पनी प्रबंधक के खिलाफ सैकड़ो मजदूरों ने जमकर किया हंगामा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ठेकेदार और कंपनी प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ मजदूरों ने रिफाइनरी गेट जामकर दिया। और जमकर हंगामा किया। साथ ही साथ आक्रोशित मजदूरों ने जमकर हंगामा किया और रिफाइनरी गेट पर ही धरने पर बैठ गए।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि रिफाइनरी के तूफान यूनिट के अंदर ठेकेदार और कंपनी के कुछ मैनेजर मजदूरों के साथ मारपीट गाली-गलौज और जबरन काम कराने का दबाव बनाते हैं। मजदूरों का आरोप है कि 8 घंटे की ड्यूटी के बजाय जबरन 12 घंटे काम कराया जाता है, और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है।इन्हीं आरोपों से नाराज़ होकर सैकड़ों की संख्या में मजदूर आज रिफाइनरी गेट पर पहुंचे और गेट जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि ठेकेदार और कंपनी के दो स्टाफ का व्यवहार बेहद अमानवीय है और लगातार मजदूरों पर अत्याचार किया जा रहा है।

मजदूर के साथ मारपीट को लेकर बरौनी रिफाइनरी गेट पर कम्पनी प्रबंधक के खिलाफ सैकड़ो मजदूरों ने जमकर किया हंगामा 2मजदूरों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रिफाइनरी थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं, और रिफाइनरी गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। फिलहाल रिफाइनरी गेट पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Share This Article