नालंदा में किसानों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर सब्जी फेंक जताया विरोध

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा में किसानों का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला, सब्जी को बीच सड़क फेंक कर जिला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। विरोध कर रहे किसानों का कहना है कि रामबाबू हाई स्कूल के समीप सड़क किनारे वर्षों से सब्जी बेच रहे हैं। प्रशासन अक्सर आकर लाठी डंडा चलाते हुए सब्जी को फेंक देते हैं ।

नालंदा में किसानों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर सब्जी फेंक जताया विरोध 2पिछले 15 दिनों से दुकान लगाने से मना किया जा रहा है ना तो आसपास यहां मंडी है ताकि हम अपनी उपज को वहां ले जाकर भेज सकें इस कारण सड़क किनारे खेत के उपज को बेचने के लिए विवश है । अनधिकृत रूप से मंडी लगाए जाने के कारण इस इलाके में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है इस कारण लोगों की शिकायत पर पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें हटाया जाता है ।

नालंदा में किसानों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर सब्जी फेंक जताया विरोध 3प्रशासन द्वारा काकड़िया गांव के समीप मंडी दिया गया है । जो कि शहर से काफी दूर है वहां तक शहरवासी नहीं जाते हैं तो फिर वहां बाजार लगाने से क्या फायदा होगा। वहीं प्रशासन का कहना है कि सड़क किनारे मंडी लगाने से शहर की खूबसूरती बिगड़ रही है। अक्सर लोग जाम से परेशान रहते है।  थोड़ी दूर पर मंडी के लिए जगह भी दिया गया है बावजूद यह लोग जाना नहीं चाहते हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article