मेघौल में सीओ व बीडीओ ने किया योजनाओं का जांच

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार वीडियो नवनीत नमन ने बरियारपुर पूर्वी और सीओ प्रीति कुमारी ने मेघौल पंचायत में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का स्थल जांच किया। जांच के क्रम में अधिकारी ने सोलर लाईट ,ग्रामीण सड़क ,जल वितरण की दुकान, जल नल योजना की स्थिति का स्थल जांच किया।

- Sponsored Ads-

और आवश्यक जानकारी लाभुकों से प्राप्त किया ।इसकी जानकारी देते हुए वीडियो नवनीत नमन ने बताया कि बरियारपुर पूर्वी में एक जगह जिला परिषद की योजना में काम चल रहा था ।

उसकी मिट्टी सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया गया था जिसे खाली करने का निर्देश संवेदक को दिया गया है। सोलर लाइट कई जगह बंद पाया गया है ।जांच के क्रम में जो ही वास्तविक स्थिति पाया गया है उसे ऐप पर अपलोड कर उच्च अधिकारी को भेजा जा रहा है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article