बेगूसराय में ट्रैक्टर की चपेट में आने महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

उक्त महिला अपनी पुत्री को छोड़ने पटना जा रही थी। तभी नयागांव थाना क्षेत्र के चोमुहानी चौक पर ट्रैक्टर ठोकर मार दी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।वही इस मौत की ख़बर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बेगूसराय में ट्रैक्टर की चपेट में आने महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2घटना नयागांव थाना इलाक़े की है। मृतिका महिला की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या पांच सिंहपुर गांव के रहने वाले चमरू भगत की लगभग 70 वर्षीय पत्नी कुशमा देवी के रुप में बताए जा रहे हैं।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में ट्रैक्टर की चपेट में आने महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम 3परिजनों ने बताया कि वह अपनी पुत्री को छोड़ने पटना जा रहे थे। तभी नयागांव थाना क्षेत्र के चोमुहानी चौक पर ट्रैक्टर ठोकर मार कर गिरा दिया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।

बेगूसराय में ट्रैक्टर की चपेट में आने महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम 4वहीं घटना की सूचना मिलते ही नयागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article