धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान |

DNB Bharat

 

डीएनबी भारत डेस्क 

धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 26.07.24 को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न खण्डों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग की जा रही हैं। यह मेगा टिकट चेकिंग अभियान दिन-रात चलाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 18.00 बजे तक कुल 896 यात्रियों को पकड़ा गया एवं यह जांच अभियान अभी भी जारी हैं। इस जांच अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों से 03 लाख 60 हज़ार 805 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व उन्हें कड़ी हिदायत दी गई।

चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया। धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच की जा रही है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगी। इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है ताकि वे अगली बार टिकट लेकर यात्रा करें एवं उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article