दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर वीरपुर थाना में 250 लोगों के विरुद्ध 107 की कारवाई

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के आठ स्थलों पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना लोग भक्ति भाव से कर रहे हैं। इसमें कहीं से भी कोई चुक नहीं हो। और शांति बने रहें इसके लिए थाना क्षेत्र के वैसे असमाजिक तत्व जो अफवाह फैलाया करते हैं।

- Sponsored Ads-

इसके अलावे नशेरीयो, पूर्व में अवैध रूप से शराब के धंधा करने वाले कारोबारी, मनचले युवकों,नशेरीयो समेत कानून में विश्वास नहीं रखने वाले 250 लोगों के विरुद्ध 107 की कारवाई किया गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रहे।

दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर वीरपुर थाना में 250 लोगों के विरुद्ध 107 की कारवाई 2इसके लिए वैसे सभी लोगों को चिंहित कर लिया गया है।जो समाज में किसी ना किसी रूप में अराजक स्थिति पैदा करते हैं। फिल्हाल 250 लोगों के विरुद्ध 107 की कारवाई की गई है।यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article