15 लीटर देशी महुआ शराब बरामद, कारोबारी फरार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पर्रा पंचायत के वार्ड नं 11 मठ टोला में छापे मारी कर 15 लीटर अवैध देशी महुआ शराब को जहां बरामद किया वहीं कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया।इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा शराब पीने, कारोबार करने और भंडारण कर ख़रीद विक्री आदि पर प्रति बंध है।

- Sponsored Ads-

फिर भी पर्रा पंचायत के वार्ड नं 11 मठ टोला में दिनेश सहनी बाप बेटा मिल कर अवैध देशी महुआ शराब का कारोबार कर रहा है। सुचना के आलोक में जब छापे मारी किया गया तो घर के पिछले दरवाजे से दिनेश सहनी पे स्व परमेश्वर सहनी व इतवारी कुमार पे दिनेश सहनी भागने में सफल हो गया।

15 लीटर देशी महुआ शराब बरामद, कारोबारी फरार 2जब घर की तलाशी पुलिस ने लिया तो घर के एक कोने में प्लास्टिक के डब्बे में रखा हुआ 15 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों बाप-बेटे के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुरु कर दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article