खगड़िया जिला के बेलदौर और मानसी थाना की पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी सहित चार को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

खगड़िया जिले के अलग अलग थाना पुलिस के द्वारा छापेमारी कर पुलिस पर फायर करने और कई कांडों में वांछित 50 हजार का इनामी अपराधी सहित चार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि कई कांडो में वांछित इनामी अपराधी प्रिंस कुमार को खगड़िया एसटीएफ और बेलदौर थाना की पुलिस के सघन छापेमरी में यह गिरफ्तारी हुई है।

- Sponsored Ads-

खगड़िया पुलिस अधीक्षक अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है । इसी क्रम में  पटना एसटीएफ और बेलदौर पुलिस ने पीरनगर निवासी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है अपराधी के विरुद्ध पुलिस पर गोली चलाने, रंगदारी ,आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन मामला बेलदौर थाना में दर्ज है।

खगड़िया जिला के बेलदौर और मानसी थाना की पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी सहित चार को किया गिरफ्तार 2वही मानसी थाना के सैदपुर गांव से तीन और अपराधी को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article