समस्तीपुर: घटहो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लोडेड देसी पिस्टल और कारतूस के साथ तीन संदिग्ध गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर के घटहो थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि समकालीन अभियान के दौरान बाइक जांच करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को लोडेड देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक अवैध देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, तीन मोबाइल फोन तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

- Sponsored Ads-

बता दे कि जिले में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बाइक सवारों को चेकिंग के लिए रोका गया, जहां तलाशी लेने पर हथियार बरामद हुआ। इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

समस्तीपुर: घटहो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लोडेड देसी पिस्टल और कारतूस के साथ तीन संदिग्ध गिरफ्तार 2वही तीनो गिरफ्तार आरोपियों की आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमौली गांव निवासी निरंजन कुमार,रिकेश कुमार उर्फ सोनू तथा मुसापुर गांव निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है।

Share This Article