बिजली पोल समेत अन्य जगहों पर पोस्टर लगे रहने के कारण वीरपुर थाना में आचार संहिता उलंघन का मामला दर्ज

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना में आचार संहिता उलंघन से संबंधित मामला दर्ज होने का सिलसिला चालू हो गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि वीरपुर थाना क्षेत्र के डीह पर पंचायत में आदर्श चौक के पास तकरीबन 50 से 60 जगहों पर बिजली पोल समेत अन्य जगहों पर पोस्टर में लिखा था भाजपा हटाओ राष्ट्र बचाओ।

- Sponsored Ads-

जिसकी सुचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पोस्टरों को नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से पुछ ताछ के क्रम में जानकारी मिली कि डीह पर पंचायत के हीं वार्ड नं 3 के सुमन कुमार के द्वारा पोस्टर चिपकाए गए हैं। जिसके विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई सुरु कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article