वीरपुर पुलिस ने दुष्कर्म मामले के नामजद फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना कांड संख्या 232/24 के दुष्कर्म मामले के नाम जद फरार आरोपी को पुलिस ने मुफशील थाना क्षेत्र के रजबली चौक पर से गिरफतार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 232/24 के दुष्कर्म मामले के नाम जद आरोपी भवानान्दपुर पंचायत के वार्ड नं 6 के अशोक साह के पुत्र साजन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-

आपकों बताते चलें कि उक्त मामले में पीड़ित किशोरी ने साजन कुमार के विरुद्ध थाना में आवेदन देते हुए आरोप लगाई थी कि हम भवानान्दपुर स्थित बहन के घर शादी समारोह में आएं हुए थे।सर में दर्द कर रहा था।

वीरपुर पुलिस ने दुष्कर्म मामले के नामजद फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 2जिससे हम बहन के घर के दरवाजे पर सोए हुए थे। इसी दौरान साजन कुमार आया और मुंह दबाकर बगल के अरहर के खेत में ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया और अचेतावस्था में छोड़ कर भाग गया से संबंधित मामला दर्ज कराते हुए पुलिस से न्याय करने से संबंधित गुहार लगाई थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article