शराबबंदी पर सख्ती: समस्तीपुर उत्पाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक में लदी 4428 लीटर विदेशी शराब पकड़ी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद जिलेभर में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में उत्पाद पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। 

अभियान के तहत वैनी थानातंर्गत चंदौली अख्तियारपुर उच्च विद्यालय के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है।बरामद शराब की कुल मात्रा 4428 लीटर है।पूरी ट्रक शराब धान की भूसी भरे बोरो से कवरिंग की गई थी।हालांकि घना कोहरा होने के कारण किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी। 

वशराबबंदी पर सख्ती: समस्तीपुर उत्पाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक में लदी 4428 लीटर विदेशी शराब पकड़ी 2हीं शिवाजीनगर थानातंर्गत 159.480 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ कारोबारी गणेश मंडल को दबोचा गया।उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मुसरीघरारी में जहरीली शराब से हुई मौत की घटना के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी हाल में अवैध शराब के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

शराबबंदी पर सख्ती: समस्तीपुर उत्पाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक में लदी 4428 लीटर विदेशी शराब पकड़ी 3शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान पहले भी जारी था और आगे भी जारी रहेगा। शराब के धंधे से जुड़े लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जहरीली शराब की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाना और आम लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article