भगवानपुर पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

थाना क्षेत्र के बनौली गांव से एक युवक को देसी कट्टा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि एक युवक देसी कट्टा के साथ ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए।उसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर  पिटाई करते हुए पुलिस को सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

- Sponsored Ads-

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि उसकी पहचान बनौली गांव निवासी राजेश शर्मा के पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।उन्होंने  बताया कि पुलिस के द्वारा गिरफ्तार आरोपी को पीएचसी भगवानपुर में पुलिस की अभिरक्षा में इलाज कराया गया।

वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है। पुलिस  न्यायालय में उपस्थापित करने के लिए अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article