बेगूसराय भगवानपुर थाने की पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय पुलिस अब एक्शन मोड़ में नजर आ रही है।इसी कड़ी में एक बार फिर बेगूसराय भगवानपुर थाने के पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जहां हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। और निर्धारित समय के अनुसार आत्मसमर्पण करने का सख्त निर्देश दिया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय भगवानपुर थाने की पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार 2अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि नौला निवासी स्व चुन्नू सदा की पत्नी सुधा देवी ने पिछले दिनों थाने में आवेदन देकर बताया था कि पासोपुर निवासी झोठी सदा की पुत्री क्रांति कुमारी के साथ शादी हुई थी क्रांति देवी अपने मायके में ही रहती थी तथा मेरा पुत्र भी उसी के साथ पासोपुर में रहता था। क्रांति देवी व झोठी सदा की पत्नी फूदो देवी ने मिलकर हमारे पुत्र को गला दबाकर हत्या कर दिया जिस मामले में पुलिस ने हत्या मामले में थाना कांड संख्या 74/24 दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गए।

बेगूसराय भगवानपुर थाने की पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार 3तभी से आरोपी फरार चल रहा है जिसमें ये दोनों बीते 22 मार्च 2024 से फरार चल रहे हैं। जिस मामले में न्यायालय के निर्देश पर अभियुक्तों के घर पर इस्तिहार चिपकाया गया है। यदि इसके वावजूद एक सप्ताह में आत्मसमर्पण नहीं किया तो उनके घर कुर्की-जब्ती की जायेगी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर अपराध करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article