भगवानपुर पुलिस ने विदेशी शराब के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर नौला पीकेट प्रभारी अकरम खान ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

 गिरफ्तार युवकों की पहचान  बैधनाथ महतो के (19) वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार तथा  बलवंत महतो के (18) वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ग्राम बरहरा, पोस्ट अंबा, थाना वीरपुर के निवासी बताए गए हैं।

पीकेट प्रभारी अकरम खान ने बताया कि घुसहा बरैपूरा  पुल के समीप तलाशी के दौरान उक्त आरोपियों के पास से 29 पीस रॉयल स्टैग शराब (375 मिली) बरामद की गई। मौके पर ही दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। 

भगवानपुर पुलिस ने विदेशी शराब के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार 2इस संबंध में बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब कारोबार पर लगातार सख्त नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article