नालंदा: खाली कैदी वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को कुचला, एक महिला एक पुरुष हुआ जख्मी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के मोगलकुआं के पास कैदी वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति को ठोकर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार पति देवानंद पंडित गंभीर रूप से जख्मी हो गया जबकि मोटरसाइकिल पर साथ में पत्नी को भी हल्की चोटें आई है।

नालंदा: खाली कैदी वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को कुचला, एक महिला एक पुरुष हुआ जख्मी 2घटना का संबंध में पत्नी ने बताया कि वह अपने पति के साथ चंडी से बिहार शरीफ प्रखंड किसी काम को लेकर आ रहे थे। मोगलकुआं के पास कैदी वाहन ने मोटरसाइकिल को ठोकर मार दिया। गनीमत यह रही कि चालक समय रहते मोटरसाइकिल सवार के दंपति को देख लिया नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

नालंदा: खाली कैदी वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को कुचला, एक महिला एक पुरुष हुआ जख्मी 3 वहीं घटना के बाद करीब 20 मिनट तक कैदी वाहन भी सड़क पर ही खड़ी रही। जिससे मोगलकुआं सोहसराय मुख सड़क मार्ग में लंबा जाम लग गया। सोहसराय थाना और बिहार थानाध्यक्ष के घटना स्थल पर पहुंचने पर जाम को हटाया जा सका। फिलहाल जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article