बेगूसराय में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक साइकिल सवार मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई । घटना बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर के समीप की है। परिजनों ने बताया कि मृतक सिटी नंद यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे और इसी क्रम में बीते शाम हुआ बेगूसराय से काम खत्म करके वापस अपने घर तुलसी टोल जा रहे थे ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक साइकिल सवार मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2इसी दौरान सदानंदपुर के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया । हालांकि मौके पर 112 की टीम पहुंचकर उन्हें बलिया पीएचसी ले गई लेकिन तब तक सिटी नंद यादव की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article