अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार किसान को कुचल दिया। हादसे में साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। घटना चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरौली के पास की है। मृतक पहचान सकरौली गांव के रहने वाले मदन महतो के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मदन महतो अपने साइकिल से घर से बाजार जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था की साइकिल सवार किसान मदन महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में मदन महतो को इलाज के लिए अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Sponsored Ads-

फिलहाल मौत के बाद परिजनों में कोहराम बचा हुआ है। वही घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article