बरौनी के चकिया में भव्य होली मिलन समारोह, गीतों और गुलाल से सराबोर हुआ परिसर, दो दर्जन कलाकारों ने दी प्रस्तुति

DNB Bharat Desk

आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी द्वारा चकिया में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लगभग दो दर्जन से अधिक कलाकारों की उपस्थिति में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने लोगों का दिल जीत लिया।

- Sponsored Ads-

 इस अवसर पर अमर ज्योति उर्फ बच्चू भाई, नरेश कुमार, आनन्द कुमार, बलिराम बिहारी, संतोष कुमार, दिनेश दीवाना, राजू, महेश, निखिल कुमार के द्वारा प्रस्तुत होली गीत से पूरा परिसर रंग- गुलाल से सराबोर कर दिया। जबकि विष्णुदेव भारती, कुणाल कुमार, विनय कुमार, विकास कुमार, सुशील कुमार की प्रस्तुति भी शानदार रही। वहीं लोक कलाकार दीपक कुमार की नृत्य प्रस्तुति भी शानदार रही। 

बरौनी के चकिया में भव्य होली मिलन समारोह, गीतों और गुलाल से सराबोर हुआ परिसर, दो दर्जन कलाकारों ने दी प्रस्तुति 2इस अवसर पर कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी, एनटीपीसी बरौनी के मानव संसाधन के संचार अधिकारी उमेश निगम, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सरोज कुमार, पंसस प्रतिनिधि अमरदीप सुमन, पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी, दिनकर पुस्तकालय के सचिव संजीव फिरोज, राजीव कुमार, रविशंकर कुमार, संतोष कुमार, अर्जुन सिंह, राजेश कुमार राजू सहित अन्य उपस्थित थे। 

बरौनी के चकिया में भव्य होली मिलन समारोह, गीतों और गुलाल से सराबोर हुआ परिसर, दो दर्जन कलाकारों ने दी प्रस्तुति 3कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ कुन्दन कुमार और संयोजन सचिव गणेश गौरव, मनीष कुमार, अंकित कुमार, जितेन्द्र शर्मा, रवि वर्मा, रोहित वर्मा, राधे कुमार सहित अन्य के द्वारा किया गया। मौके पर साइकिल पे संडे अभियान के सुजीत कुमार, अंशु कुमार, कुणाल कुमार, गोविंद कुमार, नीतीश कुमार, राजा कुमार, रजनीश, शिवम, अंकुश, अनिमेष सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article