वीरपुर में कागजों पर सिमटी शांति समिति की बैठक, होली पर जमकर हुआ बवाल और चाकूबाजी

DNB Bharat Desk

होली पर्व को लेकर वीरपुर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना, प्रखंड, अंचल के पदाधिकारियों ने थाना क्षेत्र में शांति पूर्वक होली सम्पन्न हो इसके लिए शांति समिति की बैठक भी आयोजित किया गया था। 

- Sponsored Ads-

जिसमें तरह तरह के वादे, नशेरीयों, मनचले युवकों,अस्मैट, गांजा, शराब के कारोबारियों पर पैनी नजर रखने के लिए थाना क्षेत्र के सभी पंचायतों में मजिस्ट्रेट व सशस्त्र बल के साथ लाठी बल को तैनात करने से भी संबंधित बातों को किया गया था। 

वीरपुर में कागजों पर सिमटी शांति समिति की बैठक, होली पर जमकर हुआ बवाल और चाकूबाजी 2फिर भी थाना क्षेत्र के नौला चौक पर दिन दहाड़े बाइक सवार के बाईक पर से अंग्रेजी शराब प्लास्टिक की बोरी में से गिरना, सरैया में चाकू से बार कर एक व्यक्ति को घायल कर देना, वीरपुर पेट्रोल पंप के पास दो पक्षों में जमकर हुए मारपीट की चटना में दोनों पक्षों से चार पांच लोगों को घायल हो जाना, मैदा भवन्नगामा पंचायत के हामो में दो पक्षों के बिच जमकर मार पीट की घटना को अंजाम देना, वीरपुर में नशेरीयों का तांडव में राह चलते लोगों से गाली गलौज करना, किसी किसी के घर पर भी चढ़ कर गाली गलौज के साथ मार पीट करना, जगह जगह डिजे की धुन पर अश्लील हरकतें करना। 

वीरपुर में कागजों पर सिमटी शांति समिति की बैठक, होली पर जमकर हुआ बवाल और चाकूबाजी 3उक्त सभी घटनाएं जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों के मनोदशा को प्रलक्षित करता है कि या तो वे लोग अपने अपने डियूटी पर नहीं थे।या वे लोग भी मौज मस्ती में लगे हुए थे। हालांकि इसके अतिरिक्त थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की दिवा गस्ती और 112 की पुलिस दौर बरहा कर रही थी।

 वीरपुर में कागजों पर सिमटी शांति समिति की बैठक, होली पर जमकर हुआ बवाल और चाकूबाजी 4जिससे सरैया, वीरपुर पेट्रोल पंप, मैदा भवन्नगामा पंचायत के हामो में बरी घटना को टाला जा सका। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि नौला चौक की घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। अन्य छीट फुट घटनाओं में से कहीं से भी अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है। आवेदन आने पर आगे कि कारवाई किया जाएगा।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article