वीरपुर प्रखंड के गेंहरपुर में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जनभर लोगों को काटकर किया घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के गेंहरपुर पंचायत के वार्ड नं 1,2, और 4 में इन दीनो एक आवारा पागल कुत्ते के काटने से जहां दर्जन भर लोगों को काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

- Sponsored Ads-

वहीं गेंहरपुर,बरहारा,लंका टोल,अम्बा आदि गांवों के दर्जनों लोगों समेत समाजसेवी वश्ठि सिंह ने बताया कि कुत्ता प्रायः अकेले और सुनसान जगहों पर बहीयार आदि में काम कर रहे लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर रहा है। लोग रतजगा कर अपने बाल बच्चा समेत जानवरों की हिफाजत किसी तरह कर रहे हैं।

वीरपुर प्रखंड के गेंहरपुर में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जनभर लोगों को काटकर किया घायल 2उक्त लोगों ने बताया कि राम नरेश साह, गोपाल कुमार, धनेश्वर कुमार, संतोष पासवान, संगीता कुमारी,छोटु कुमार समेत दर्जन भर से अधिक लोगों को अभी तक में घायल कर चुका है। घायल सभी लोगों को वीरपुर पिएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article