नालंदा: कोचिंग जा रहे छात्र का हुआ अपहरण, बोलेरो पर सवार अज्ञात बस बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बदमाशों ने एक छात्र का अपहरण कर लिया। घटना कोशियावां गांव के पास हुई, जहां बोलेरो सवार बदमाशों ने 13 वर्षीय आदित्य राज को जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। आदित्य राज, जो तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव का निवासी और आठवीं कक्षा का छात्र है, हर दिन की तरह कोचिंग के लिए तेल्हाड़ा बाजार जा रहा था।

नालंदा: कोचिंग जा रहे छात्र का हुआ अपहरण, बोलेरो पर सवार अज्ञात बस बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम 2इसी दौरान बदमाशों ने उसे रास्ते से उठा लिया और गाड़ी में बैठाकर जहानाबाद की ओर भाग निकले। अपहरण के दौरान आदित्य ने बचाने के लिए जोर-जोर से शोर मचाया, जिसे सुनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। बेटे के अपहरण की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

नालंदा: कोचिंग जा रहे छात्र का हुआ अपहरण, बोलेरो पर सवार अज्ञात बस बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम 3हिलसा एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छात्र की बरामदगी के लिए छानबीन तेज कर दी गई है। बदमाशों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article