नालंदा में अज्ञात चोरों ने 05 लाक के आभूषण व अन्य सामान की चोरी की घटना को दिया अंजाम

DNB Bharat

नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र इलाके के खैराबाद गांव में बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र इलाके के खैराबाद गांव में बंद घर को चोरो ने निशाना बनाते हुए 5 लाख रूपये के आभूषण सहित अन्य समानों की चोरी की घटना को दिया अंजाम। घटना के सबन्ध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया शैलेन्द्र रविदास का पूरा परिवार बाहर में काम करता है जिसके कारण चार महीनों से घर मे कोई नहीं रह रहा था। जिसका अज्ञात चोरों ने फायदा उठाकर बड़ी आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

- Sponsored Ads-

इस चोरी की घटना भें पीड़ित परिवार के घर में रखे महंगे आभूषण, कपड़े, बर्तन सहित लगभग 5 लाख रूपया के अन्य सामानों की चोरी कर ली। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सुबह में घर का ताला टूटा हुआ देख इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। बिहार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वहीं अज्ञात चोरों के विरुद्ध बिहार थाना में मामला दर्ज कराया गया है। गौरतलब है कि इन दिनों नालंदा जिले में चोरो के आतंक से लोग परेशान हैं।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article