मौके से चार खोखा बरामद,डीएसपी मौके पर पहुंचे,रहूई थाना क्षेत्र के सोहसराय हाल्ट के पास की घटना
डीएनबी भारत डेस्क
रहुई थाना क्षेत्र के सोहसराय हाल्ट के पास उस वक्त दहशत फैल गई, जब हथियार से लैस नकाबपोश हमलावरों ने मिक्चर प्लांट पर चढ़कर जमकर गोलीबारी और मारपीट की। इस घटना में एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा व्यक्ति मारपीट में जख्मी हो गया।

घटना के संबंध में घायल राजेश यादव के भाई ने बताया कि राजेश यादव सोहसराय रेलवे गुमटी के पास स्थित मिक्चर प्लांट पर बैठे हुए थे। तभी कई की संख्या में नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ वहां पहुंचे और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में घटना के पीछे पंचायती से जुड़ा विवाद सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि देर रात मनीष चौधरी और राजा ठाकुर के बीच एक चाय दुकान पर मामूली विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर हुई पंचायत में राजेश यादव भी शामिल थे। पंचायत में शामिल होने से नाराज बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
सूत्रों के अनुसार, इससे पहले भी देर रात गोलीबारी की एक और घटना हुई थी.घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
डीएनबी भारत डेस्क