बेगूसराय में घर के अन्दर महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, मायके वालों ने पति सास एवं ससुर पर लगाया हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

 

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर एक महिला का घर में ही शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। उक्त मामले में जहां महिला के मायके वालों के द्वारा पति सास एवं ससुर पर मारपीट के बाद हत्या का आरोप लगा लगाया जा रहा है तो वहीं महिला के ससुराल वालों का कहना है कि बीती रात से ही मृतक महिला आसमा कुमारी को उल्टी एवं दस्त की शिकायत हुई ।

- Sponsored Ads-

जिसके बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया और इलाज करवा कर पुनः वापस घर लाया गया। लेकिन उसकी उल्टी बंद नहीं हुई और उसने डायरिया की वजह से दम तोड़ दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु की है। मृतक महिला आसमा कुमारी का मायके मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में ही था और 4 वर्ष पूर्व मृतक आसमा कुमारी की शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघू निवासी अजीत कुमार से हुई थी। महिला को तीन बच्चे भी हैं ।फिलहाल मृतका की मां रानी देवी के द्वारा मुफस्सिल थाने को घटना से अवगत कराया गया है।

बेगूसराय में घर के अन्दर महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, मायके वालों ने पति सास एवं ससुर पर लगाया हत्या का आरोप 2पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा माजरा क्या है। लेकिन परिवार वालों का आरोप है कि महिला के शरीर पर चोट के भी निशान है अतः अनुमान लगाया जा रहा है कि मारपीट के बाद आसमा कुमारी की हत्या की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article