बेगूसराय में अज्ञात चोरों ने तीन सोने चांदी के दुकान का शटर तोड़कर करीब 30 लाख का जेवरात चोरी कर हुआ फरार, इलाके में दहशत का माहौल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला जहां चोरों ने एक साथ तीन सोना चांदी दुकान का शटर तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वही चोरी की घटना के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एक साथ तीन सोने चांदी दुकान में दुकान का शटर तोड़कर चोरों के द्वारा लगभग 30 लाख से अधिक जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बेगूसराय में अज्ञात चोरों ने तीन सोने चांदी के  दुकान का शटर तोड़कर करीब 30 लाख का जेवरात चोरी कर हुआ फरार, इलाके में दहशत का माहौल 2घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के विनोदपुर पंचायत की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया है कि सभी दुकानदार अपना दुकान बंद कर घर चले गए थे। जब सुबह लोग दुकान के पास आए तो तीनों दुकान का शटर टूटा हुआ था। उन्होंने बताया है कि एक साथ तीन सोना चांदी दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने तकरीबन 30 लाख से अधिक जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया है कि इस इलाके में लगातार चोरी की वारदात हो रही है लेकिन पुलिस किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके कारण से चोर खुलेआम चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

बेगूसराय में अज्ञात चोरों ने तीन सोने चांदी के  दुकान का शटर तोड़कर करीब 30 लाख का जेवरात चोरी कर हुआ फरार, इलाके में दहशत का माहौल 3इस दौरान उन्होंने यह भी बताया है कि बड़ी शातिर से सोना चांदी की चोरी कर मौके से फरार हो गया है और दुकान से कुछ ही दूरी पर सोना चांदी का डिब्बा फेंक दिया है। लोगों ने भी बताया है कि कर पहले सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा है उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया है।फिलहाल इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाना पुलिस को सूचना दी है मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article