खोदावंदपुर पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग के दौरान खोदाबंदपुर थाना के सामने एसएच 55 पर पुलिस ने बाइक सवार युवक को 375 एम एल के 40 बोतल इंपीरियल ब्लू कंपनी का विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान खुदाबंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी वार्ड 13 निवासी राम वरन महतो का 25 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार के रूप में किया गया है।

पुलिस ने उक्त युवक के पास से एक मोबाइल और बाइक भी जप्त किया है इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली  शराब कारोबारी बेगूसराय की ओर से बाइक से शराब लेकर आने वाला है । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना के सामने एसएच 55 पर वाहन जांच किया जा रहा था। तभी एक बाइक सवार बेगूसराय की ओर से आ रहा था जो पुलिस के देखते ही चौकन्ना  हो गया ।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 2आशंका होने पर पुलिस ने उसके मोटरसाइकिल की तलाशी ली, तो पीछे प्लास्टिक के एक बैग में 375 अमेरिका 40 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया ।आवश्यक पूछताछ के पश्चात  युवक को रफ्तार कर लिया गया। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब कारोबारी विपिन को न्यायिक अभी रक्षा में  बेगूसराय भेज दिया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article