05 लीटर अवैध देशी शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मैदा बभनंगामा पंचायत के वार्ड नं 5 से हुई गिरफ्तारी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी दया शंकर राम दल बल के साथ मंगलवार को क्षेत्र में दिवा गस्ति कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मैदा बभनंगामा पंचायत के वार्ड नं 5 शिवा पंडित की पत्नी वेवी देवी के द्वारा अबैध देशी शराब की विक्रि किए जाने से संबन्धित सूचना पुलिस को मिली।

- Sponsored Ads-

सूचना के आधार पर छापेमारी कर लगभग पांच लीटर अबैध देशी शराब के साथ एक महिला कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि भुषकार और आंगन में गड्ढा खोद कर रखें गये लगभग सवा सौ लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को भी पुलिस ने नष्ट किया है। इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी महिला से पुछताछ जारी है। बताते चलें कि इस से पहले भी शराब के कारोबार में वेवी देवी के पति शिवा पंडित जेल जा चुका है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article