कर्मचारी संध के महासचिव ने महारैली में शामिल शिक्षकों को दी बधाई

DNB Bharat Desk

वित संपोषित कर्मियों को लंबित अनुदान तथा बांछित वेतनमान देना ही चाहिए – प्रो गणेश प्रसाद सिंह

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में शिक्षकों के द्वारा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर एकजूट होकर पटना पहुंचने पर संध के महासचिव प्रोफेसर गणेश प्रसाद सिंह ने बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि अनुदानित संस्थाओं का बकाया अनुदान का एक मुस्त भुगतान, तथा पचास लाख से अधिक बनने वाले अनुदान में से सिर्फ पचास लाख ही अनुदान दिए गए

- Sponsored Ads-

शेष बकाऐ अनुदान के साथ भुगतान एवं अनुदान प्रक्रिया में बदलाव कर नियमित वेतनमान दिए जाने की माॅंग को लेकर पटना के विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल सभी शिक्षक कर्मचारी को बिहार इण्टरमीडिएट शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

कर्मचारी संध के महासचिव ने महारैली में शामिल शिक्षकों को दी बधाई 2उन्होंने कहा कि शिक्षक आपकी चट्टानी एकता के बदौलत महासंघ आपके वाजिब हक़ दिलाने में सफल होंगे इसी आशा और विश्वास के साथ हम होंगे कामयाब। यही एनडीए सरकार ने अनुदान दिया है,इसी से वेतनमान की उम्मीद है, उक्त जानकारी प्रवक्ता प्रो प्रवीण कुमार झा प्रेम ने बताया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article