भगवानपुर थाना परिसर के जनता दरबार में आठ भूमि संबंधित मामलों का हुआ निष्पादन

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निपटारा हेतु शनिवार को भगवानपुर थाना परिसर में अंचलधिकारी रानू कुमार व थानाध्यक्ष पवन कुमार  की संयुक्त अध्यक्षता में  जनता दरबार का किया गया आयोजन इस सम्बन्ध मे अंचलधिकारी रानू कुमार ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि संबंधी विवादों के निपटारा के लिए जनता दरबार आयोजित किया जाता है।आज नया मामला एक भी नहीं आया है।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर थाना परिसर के जनता दरबार में आठ भूमि संबंधित मामलों का हुआ निष्पादन 2पूर्व से लंबित आठ मामले लंबित थे आठो मामलों का  निष्पादन आज दोनों पक्षो की उपस्थिति मे किया गया।वही थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा जीस मामले का निष्पादन हो गया है अगर दोनों पक्षो मे से कोई पक्ष किसी प्रकार का विवाद करते है तो उनपर कानूनी कार्यवाही की जायगी मौके पर अंचल कर्मी, थाना कर्मी व मामले से संबंधित पक्ष व विपक्ष के लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article