टोटो चालक की पुलिस ने की पिटाई, घटना से आक्रोशित लोगों ने दरोगा की जमकर कर दी धुनाई

DNB BHARAT DESK

टोटो चालक की पुलिस ने की पिटाई, घटना से आक्रोशित लोगों ने दरोगा की जमकर कर दी धुनाई

डीएनबी भारत डेस्क 
समस्तीपुर में खाकी की दबंगई का एक और वीडियो सामने आया है जहां टोटो चालक की पिटाई से नाराज लोगों ने दरोगा की जमकर धुनाई कर दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मथुरापुर ओपी में तैनात सबइंस्पेक्टर उमाकांत राय गस्ती में निकले थे। इस दौरान बाजार समिति प्रवेश द्वार के पास जाम लगी थी। जाम हटाने के दौरान उनके द्वारा एक टोटो चालक की पिटाई कर दी गई। पुलिस की पिटाई से टोटो चालक जख्मी हो गया।

टोटो चालक की पुलिस ने की पिटाई, घटना से आक्रोशित लोगों ने दरोगा की जमकर कर दी धुनाई 2

टोटो चालक के शोर-शराबे के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने सबइंस्पेक्टर की धुनाई कर दी। बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस के द्वारा मामले को शांत कराया गया और दोनों जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

- Sponsored Ads-

टोटो चालक की पुलिस ने की पिटाई, घटना से आक्रोशित लोगों ने दरोगा की जमकर कर दी धुनाई 3

इस मामले को लेकर एसपी ने बयान जारी कर कहां की इस मामले की जांच चल रही है शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों की माने तो अवैध वसूली के चक्कर में पुलिस वाले ने टोटो चालक की पिटाई की।

 

समस्तीपुर से संवाददाता अनिल चौधरी

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article