सीएम के गृह जिले में शराबी ने थाना में करीब तीन घंटे तक किया ड्रामा, पुलिस होती रही परेशान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

यह तस्वीर है बिहार में शराबबंदी लागू करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा की जहां एक शराबी शराब के नशा में बीती रात जमकर ड्रामा किया। ड्रामा इतना कि पुलिस भी परेशान हो गई। बताया जाता है कि देर रात नालंदा के सोहसराय थाना पुलिस की टीम गश्ती के दौरान सूचना के आधार पर एक नशेड़ी को हाई वोल्टेज में ड्रामा करते हुए आशा नगर से गिरफ्तार किया। शराबी का नाम सुरेंद्र प्रसाद बताया जाता है। सोहसराय थाना पुलिस की टीम जब शराबी को पकड़कर सोहसराय थाने लाई। उसके बाद शराबी ने जो हाई वोल्टेज ड्रामा करना शुरू कर दिया।

- Sponsored Ads-

शराबी ने करीब 3:00 सुबह तक हाई बोल्टेज ड्रामा किया। शराबी ने परिसर में रखे कुर्सी टेबल को भी इधर उधर फेंक दिया। मामले को बढ़ता देख पत्नी और पुत्र को सोहसराय थाना बुलाया गया। बाबजुद नशेड़ी का हाई वोल्टेज ड्रामा नहीं थमा। पुलिस को नशेड़ी के नशे की जांच के लिए भी 3 घंटों का इंतजार करना पड़ा। थाना परिसर में ही उसे निम्बू का रस भी दिया जा रहा था ताकि उसका नशा कम हो। अंततः सोहसराय थाना पुलिस की टीम ने नशेड़ी की नशे की जांच कर उसे हाजत में बंद कर दिया। हाजत में बंद होने के बावजूद नशेड़ी का फुल ड्रामा जारी रहा। नशेड़ी की इस हरकत से जहां सोहसराय थाना पुलिस की टीम परेशान रहा वहीं एफआईआर कराने वाले फरियादियों को भी खासा परेशानी हुई।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article