सड़क सुरक्षा एवं जाम से निराकरण को लेकर डीएम बेगूसराय की अध्यक्षता में हुई बैठक

DNB Bharat

बेगूसराय समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में डीएम बेगूसराय रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में सोमवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति एवं जाम का निराकरण से संबंधित बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी राजस्व पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, प्रर्वतन अवर निरीक्षक, विद्युत कार्यपालक अभियंता, एनएचएआई के अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सड़क दुघर्टना में कमी लाने के लिए आवश्यक उपाय करने को उपस्थित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही डीएम ने एनएचएआई के पदाधिकारी को पुल निर्माण किए जाने के दौरान किया उक्त स्थल एवं आसपास से बिजली के खंभे पुल जो छोटे हो गये है, उन्हें उस स्थान से हटाकर उसकी लंबाई बढ़ाकर लगाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी के द्वारा बस स्टेण्ड से होकर पावर हाउस तक ई-रिक्शा के कारण लगने वाले जाम पर कार्यवाई के निर्देश दिए गए एवं अवैध रूप से मुख्य सड़क के अगल बगल खड़े वाहनों पर जिला परिवहन पदाधिकारी को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही दुघर्टना संभावित जगहों पर रोड साईनेज, जेब्रा क्रॉसिंग इत्यादि बनाने का भी निर्देश दिया गया। दोपहिया और चार पहिया वाहनों का चेकिंग प्रत्येक दिन जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा किया जाए इसके भी आदेश डीएम बेगूसराय ने दिए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article