नालंदा जिले के 33 थाना में महिला हेल्प डेस्क का जारी किया गया नंबर, घरेलू हिंसा और महिलाओं संबंधित अन्य मामलों की जाएगी शिकायत दर्ज

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के 33 थानों में महिला हेल्प डेस्क कार्यरत है। नालंदा पुलिस ने इसके लिए अलग से नंबर जारी किया है। महिलाओं से संबंधित मामलों के लिए अब महिला थाने जाना जरूरी नहीं है। महिलाएं इसी नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकती हैं।

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के 33 थाना में महिला हेल्प डेस्क का जारी किया गया नंबर, घरेलू हिंसा और महिलाओं संबंधित अन्य मामलों की जाएगी शिकायत दर्ज 2इन समस्याओं को महिला अधिकारी सुनेंगी और उसका निपटारा करेंगी। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि थानों के सरकारी नंबर के अलावा महिला हेल्प डेस्क के लिए अलग से फोन उपलब्ध कराया गया है। घरेलू हिंसा और महिलाओं से संबंधित अन्य मामलों की शिकायत इसपर की जा सकती है।

नालंदा जिले के 33 थाना में महिला हेल्प डेस्क का जारी किया गया नंबर, घरेलू हिंसा और महिलाओं संबंधित अन्य मामलों की जाएगी शिकायत दर्ज 3इससे महिलाओं को अब महिला थाने की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अपने नजदीकी थानों में ही शिकायत दर्ज करा सकेंगी। हेल्प डेस्क पर काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। महिलाओं को जागरूक करने के लिए नालंदा पुलिस जागरूकता अभियान चलाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article