बेगूसराय में गंगा स्नान करने पहुंचे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में चल रहा इलाज

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया जहां सिमरिया गंगा में स्नान करने आए एक युवक को लूटपाट के नियत से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घायल अवस्था में उसे युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कारण जहां इलाज चल रहा है। घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट की है।

घायल युवक की पहचान दरभंगा जिले के रहने वाले उत्तम दास का पुत्र गंगा कुमार दास के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि बीती रात सभी परिवार दरभंगा जिले से सिमरिया गंगा स्नान करने के लिए आए थे। तभी गंगा कुमार दास शौच के लिए खेत के तरफ गया था । तभी लूटपाट करने के नियत से अपराधियों ने उसे गोली मार दिया।परिजनों बताएं गोली की आवाज सुनकर जब दौड़े तो अपराधी हथियार  लहराते हुए फरार हो गया।

- Sponsored Ads-

और घायल अवस्था में उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंगा कुमार दास का स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने लूटपाट के नियत से गंगा कुमार दास को गोली मारी गई है। गंगा कुमार दास जब लूटपाट का विरोध किया तो इसी से नाराज होकर अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया है। फिलहाल इस घटना की सूचना चकिया थाना पुलिस को लगी मौके पर चकिया थाने पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article