रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान पलामू एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से पिता पुत्र की हुई मौत, छठ पर्व की खुशियां मातम में हुई तब्दील

DNB Bharat Desk

बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार थाना क्षेत्र इलाके के बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक घटना घटी। जिसमें पिता और पुत्र की मौत हो गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया पिंटू कुमार घर में छठ पूजा हुआ था। छठ पूजा संपन्न होने के बाद वह अपने ढाई साल के बच्चे अरब कुमार और पत्नी खुशबु के साथ पटना जाने के लिए बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान पलामू एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से पिता पुत्र की हुई मौत, छठ पर्व की खुशियां मातम में हुई तब्दील 2टिकट लेकर पिता पुत्र पत्नी तीनों पलामू एक्सप्रेस पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान पिता पुत्र मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि पत्नी बाल बाल बच गई।

- Sponsored Ads-

रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान पलामू एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से पिता पुत्र की हुई मौत, छठ पर्व की खुशियां मातम में हुई तब्दील 3तत्काल दोनों को इलाज के लिए बिहार शरीफ अस्पताल में परिजनों के द्वारा भर्ती कर गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वही दीपनगर थाना क्षेत्र के समस्ती गांव के पास मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article