बछवाड़ा के  वारिसनगर के समीप ट्रैक्टर पलटने से समसीपुर के किशोर की गई जान, दोस्त अस्पताल में भर्ती, चालक फरार

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत स्थित वारिसनगर गांव के समीप शनिवार की दोपहर मिट्टी लेकर आ रही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलटने से दबकर एक किशोर की मौत हो गयी. वही एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद परिजनों के चीख पुकार से इलाके में मातम छा गया. चीख पुकार की आवाज सुनकर कुछ ही देर में देखने वाले स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

- Sponsored Ads-

मृतक की पहचान दादूपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो समसीपुर गांव निवासी संतोष महतो के लगभग 14 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार और घायल की पहचान रंजीत महतो के लगभग 15 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है.स्थानीय लोगो विनय कुमार,आलोक कुमार,पंकज कुमार,संतोष कुमार,मनोज कुमार ने बताया कि दोनों किशोर अपने खेत देखने दियारा गया था, दियारे से वापस लौटने के दौरान रास्ते में मिट्टी लेकर आ रही ट्रैक्टर पर बैठ गया. वारिसनगर गांव के समीप पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे गढ्ढे में पलट गया. जिसमें दोनों किशोर दब गया.

बछवाड़ा के  वारिसनगर के समीप ट्रैक्टर पलटने से समसीपुर के किशोर की गई जान, दोस्त अस्पताल में भर्ती, चालक फरार 2ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनते ही आस पास के लोग जमा हो गये. और ट्रैक्टर के नीचे से दोनों किशोर को बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुका था. एक किशोर की मौत घटना स्थल पर ही हो गया. वही एक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. मौत के उपरांत परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा भाई था, मृतक के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है.

बछवाड़ा के  वारिसनगर के समीप ट्रैक्टर पलटने से समसीपुर के किशोर की गई जान, दोस्त अस्पताल में भर्ती, चालक फरार 3घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है.स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना में संलिप्त ट्रैक्टर को जप्त कर लिया. मामले को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष गितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मृतक किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया.

Share This Article