बेगूसराय में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में चलती ट्रेन से एक युवक नीचे गिर गया। वही चलती ट्रेन से नीचे गिरने के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में  युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा इलाज चल रहा है।

 घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह ढाला के पास की है। घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नवाब चौक के रहने वाले छोटू के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी दी गई की  चलती ट्रेन से नागदह ढाला के पास एक युवक गिर हुआ है। 

बेगूसराय में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2इसी सूचना के आधार पर जब हम लोग पहुंचे थे युवक गंभीर रूप से घायल था घायल अवस्था में  इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है

Share This Article