बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप भान ने एक महिला को कुचला, महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार पिकअप भान ने एक महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर के पास की है।

मृत महिला की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के रहने वाले मोहम्मद रमजानी की पत्नी मैमून खातून के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मैमून खातून अपने घर से बेटी से मिलने के लिए हरपुर गई। हुई थी। उन्होंने बताया है कि ऑटो से उतरकर वो सड़क पार कर रही थी।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप भान ने एक महिला को कुचला, महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2तभी तेज रफ्तार पिकअप भान ने महिला को कुचल दिया। जिस महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रिफाइनरी थाना पुलिस को दी।मौके पर रिफाइनरी थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article