DNB Bharat Desk

घटना को सड़क हादसा बताया गया लेकिन मृतक के रिश्तेदार का आरोप है की नाइट गार्ड की हत्या पीट पीट कर किया गया है। 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर पेट्रोल पंप पर काम करने वाले नाइट गार्ड धीरेंद्र कुमार की पीट पीट कर हत्या कर दिया है। घटना के संबंध मे मृतक के रिश्तेदार का आरोप है की नाइट गार्ड धीरेंद्र कुमार लोदीपुर पेट्रोल पंप पर आठ सालों से काम करते थे और वह रोजाना की तरह काम करने के लिए अपने गांव बेलदार बीघा से लोदीपुर पेट्रोल पंप पर काम करने जा रहे थे लेकिन वह पेट्रोल पम्प नही पहुंच सके।

- Sponsored Ads-

अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप के पास नाइट गार्ड की पीट पीट कर हत्या कर शव को सड़क किनारे फेक कर फरार हो गए।पेट्रोल पंप पर काम करने वाले चालक की नजर गार्ड के शव पर पड़ी तो चालक के द्वारा इसकी सूचना मृतक के रिश्तेदार को दिया गया।

2 पहले तो इस घटना को सड़क हादसा बताया गया लेकिन मृतक के रिश्तेदार का आरोप है की नाइट गार्ड की हत्या पीट पीट कर किया गया है क्योंकि नाइट गार्ड के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान है जो नाइट गार्ड की पीट पीट कर हत्या की ओर इशारा करता है।

मृतक के रिश्तेदार ने बताया की नाइट गार्ड का किसी से कोई विवाद भी नही चल रहा था।बहरहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई।वही 55 वर्षीय गार्ड धीरेंद्र कुमार की हत्या क्यों हुई इस बात की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article