बेगूसराय: पिपरा-समसा पथ पर बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के पिपरा-समसा पीडब्ल्यूडी पथ पर औगान काली मंदिर के समीप गुरुवार को सड़क हादसा में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी युवक की पहचान रसलपुर निवासी दिलीप सहनी के 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार और रामाशीष सहनी के यहां आया 22 वर्षीय कन्हैया कुमार के रूप में की गई।

इसमें घायल सोनू की स्थिति गम्भीर बताई जाती है।बताया जाता है कि बाइक का डिस्क ब्रेक लगाने के कारण असंतुलित होकर गिर गया।घटना की सूचना पाकर डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर लाई।प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जख्मी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article